'अब घुट-घुटकर नहीं जी सकती...', माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाकर घर से लापता हुई युवती, परिवार में चिंता का माहौल

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Aug, 2026 01:50 PM

sirmaur  young woman goes missing from home after accusing parents

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से एक युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले युवती की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उसने माता-पिता पर प्रताड़ित करने के कई कथित गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि वह अब घर छोड़कर जा रही...

Sirmaur News :  सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से एक युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले युवती की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उसने माता-पिता पर प्रताड़ित करने के कई कथित गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि वह अब घर छोड़कर जा रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर युवती की तलाश में जुटी है।

वीडियो में युवती ने लगाया यह आरोप

वीडियो में युवती ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि उसके पिता उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे ठीक से पढ़ने नहीं देते। युवती ने बताया कि वह आर्टिस्ट है और उसकी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। उसका आरोप है कि इसके बावजूद उसे आर्टिस्ट के तौर पर काम करने की अनुमति नहीं दी जाती और उसके द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स को फाड़ दिया जाता है। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर शादी करने का दबाव बनाया जाता है। युवती ने वीडियो में परिवार की ओर से कथित तौर पर की जा रही प्रताड़ना और दबाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह अब घुट-घुटकर नहीं जी सकती और बहुत बहुत कुछ सह चुकी है। इसी कारण वह अपना घर छोड़ रही है। वीडियो में उसने घर छोड़ने के अपने फैसले की बात कही है।

पुलिस तक पहुंचा मामला

वीडियो सामने आने के बाद युवती के लापता होने का मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज किया है और युवती की तलाश के लिए टीम का गठन किया है। पुलिस संभावित स्थानों पर उसकी तलाश करने के साथ मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उसमें युवती की ओर से लगाए गए आरोपों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। लापता युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवती को जल्द तलाश लिया जाएगा।

एसपी ने बताया कि युवती के बरामद होने के बाद उसके बयान न्यायालय में दर्ज करवाए जाएंगे। बयानों और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही उसके घर छोड़ने के कारणों और वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!