बुजुर्ग महिला से क्रूरता मामले में SP की बड़ी कार्रवाई, सरकाघाट के SHO व HC लाइन हाजिर

Edited By Vijay, Updated: 15 Nov, 2019 11:24 PM

sho and head constable line spot

बुजुर्ग महिला से क्रूरता मामले में पुलिस थाना सरकाघाट के एसएचओ सतीश कुमार व एक मुख्य आरक्षी भवदेव को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी मंडी ने यह कार्रवाई की है।

मंडी (ब्यूरो): बुजुर्ग महिला से क्रूरता मामले में पुलिस थाना सरकाघाट के एसएचओ सतीश कुमार व एक मुख्य आरक्षी भवदेव को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी मंडी ने यह कार्रवाई की है। हालांकि दोनों के खिलाफ अभी तक लापरवाही के आरोप साबित नहीं हुए हैं लेकिन सब इंस्पैक्टर राजकुमार को अगले आदेश तक सरकाघाट थाना का जिम्मा सौंपा गया है।

बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में मामले को हल्के से लेने और लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!