Shimla: निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 20 वर्षीय युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Aug, 2026 10:53 PM

shimla young woman blackmail

राजधानी शिमला में एक 20 वर्षीय युवती के निजी वीडियो की अनधिकृत स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर उसे ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

शिमला (संतोष): राजधानी शिमला में एक 20 वर्षीय युवती के निजी वीडियो की अनधिकृत स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर उसे ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस थाना बीसीएस शिमला ने सिरमौर जिला के एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की कोशिश भी की थी। पुलिस के अनुसार, यह मामला 12 जुलाई को एक 20 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि किसी ने उसके निजी वीडियो की बिना अनुमति के स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली है। इसके बाद आरोपी ने इस वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

साइबर साक्ष्यों और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अंकुश चौहान (21) पुत्र धर्मदास निवासी जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है, जिसकी फोरैंसिक जांच से अहम सुराग और साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जहां उससे मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। महिला पुलिस थाना बीसीएस ने इस गंभीर साइबर अपराध के लिए बीएनएस की धारा 78, 351(2) और आई.टी. एक्ट की धारा 67(ए) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!