Weather Update: गर्मी से राहत, 3 दिन तक खराब रहेगा मौसम

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Apr, 2026 08:18 PM

shimla weather bad

हिमाचल में मौसम फिर बदल गया है और प्रदेश के ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड लौट आई है। प्रदेश में बुधवार को बादलों की सक्रियता से जहां ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, वहीं मध्य और निचले इलाकों में झमाझम बारिश ने अप्रैल के अंत में ठंड...

शिमला (राजेश): हिमाचल में मौसम फिर बदल गया है और प्रदेश के ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड लौट आई है। प्रदेश में बुधवार को बादलों की सक्रियता से जहां ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, वहीं मध्य और निचले इलाकों में झमाझम बारिश ने अप्रैल के अंत में ठंड का अहसास लौटा दिया है। कांगड़ा, शिमला व हमीरपुर सहित कई हिस्सों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में वीरवार को ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा, सोलन और सिरमौर के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मध्यम क्षेत्रों में आई तापमान में गिरावट से मौसम काफी सुहावना बना गया है। विभाग के अनुसार कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, कल्पा में 6, ताबो में 6.2, सेओबाग में 10.6, मनाली में 10.9, सराहन में 11.2, सोलन में 12.7, भुंतर में 12.9, शिमला में 14.6, पालमपुर में 15, बरठीं में 15.5, नाहन में 16.7, मंडी में 16.7, कांगड़ा में 17.5, बिलासपुर में 18.5, धर्मशाला में 20.6 और पांवटा साहिब में 23 डिग्री सैल्सियस रहा। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान भी करीब 10 डिग्री तक लुढ़का है।

2 मई तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 अप्रैल से 2 मई तक मौसम खराब बना रहेगा, हालांकि इस दौरान कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। 3 और 4 मई को फिर से आंधी और बिजली को लेकर यैलो अलर्ट रहेगा, जबकि 5 मई को भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!