Weather Update: प्रदेश के चार जिलों में आंधी और तेज हवाएं चलने का अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Apr, 2026 11:14 PM

shimla weather bad

हिमाचल प्रदेश के चार प्रमुख जिलों में मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी करते हुए आने वाले घंटों में मौसम के कड़े तेवर दिखाने की संभावना जताई है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के चार प्रमुख जिलों में मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी करते हुए आने वाले घंटों में मौसम के कड़े तेवर दिखाने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा।

सोमवार को उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की हलचल रह सकती है। 21 से 23 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा, जबकि 24 अप्रैल को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की हलचल रहेगी। शनिवार को राज्य के 5 जिलों में आंधी तूफान के अलर्ट के बीच राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली। बरठीं में अधिकतम तापमान 36.7, ऊना में 35.7 व राजधानी शिमला में 27.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर वर्षा रिकार्ड की गई।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!