विमल नेगी मौ#त मामला : 16 को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर सकती है CBI

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jun, 2025 10:10 PM

shimla vimal negi death case

पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम 16 जून को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर सकती है।

शिमला (संतोष): पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम 16 जून को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। हाईकोर्ट से 16 जून को आईएएस अधिकारी एवं कार्पोरेशन के पूर्व एमडी हरिकेश मीणा को अंतरिम राहत मिली हुई है और इस दिन इस मामले की सुनवाई होनी है, जिसके लिए सीबीआई भी तैयारियों में जुटी हुई है। शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने जुटाए गए रिकार्ड को खंगाला और अभी तक की पूछताछ में बयानों का मिलान किया जा रहा है। सीबीआई इस मामले में गिरफ्तारियों का क्रम शुरू कर सकती है, जिसे लेकर लोगों में उत्सुकता भी बनी हुई है, क्योंकि विमल नेगी की मौत के मामले में नित दिन कई अहम खुलासे हो रहे हैं और सीबीआई इस मामले की परतें उधेड़ने में जुटी हुई है।

विमल नेगी मामले में वायरल पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने नए प्रश्नों को दिया जन्म: बिंदल
उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि विमल नेगी की रहस्यमय मृत्यु के उपरांत उनकी डैड बॉडी पानी के अंदर बिलासपुर में गोबिंद सागर में प्राप्त हुई और उसके बाद उनका पोस्टमार्टम हुआ, जिसकी रिपोर्ट वायरल हो रही है, जिसके अनुसार छाती में पानी का न होना, पेट में पानी का न होना अनेक प्रश्न खड़े करता है। ऐसे में इस विषय को और ज्यादा अधिक गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। उनकी मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने नया मोड़ ला दिया है। एम्स बिलासपुर में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया है कि विमल नेगी की छाती में एक भी बूंद पानी नहीं पाया गया है।

विशेषज्ञों ने रिपोर्ट में यह बात कही है कि फेफड़े पूरी तरह सड़ चुके थे, लेकिन छाती में पानी नहीं था। विमल नेगी के पेट में भी पानी नहीं पाया गया है। उनके शरीर पर आंतरिक या बाहरी किसी भी हिस्से में किसी तरह की चोट के निशान नहीं है, जबकि उनकी मौत गोबिंद सागर झील में डूबने से बताई गई और शव झील में ही मिला था। एम्स बिलासपुर में विमल नेगी का पोस्टमार्टम 19 मार्च को संस्थान के फोरैंसिक मैडीसिन एंड टोक्सिकोलॉजी विभाग के 2 डाक्टरों जूनियर रैजीडैंट डा. जसमीत जैन और सहायक प्रौफेसर डा. विपिन ने किया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!