Weather Update: रविवार को इंद्रदेव होंगे मेहरबान, बर्फबारी व बारिश का यैलो अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Dec, 2024 07:33 PM

shimla snowfall rain alert

2 माह से अधिक समय से चल रहे सूखे का दौर अब समाप्त होने वाला है। रविवार सुबह लोगों को उठने के बाद बर्फबारी व बारिश का नजारा देखने को मिल सकता है।

शिमला (संतोष): 2 माह से अधिक समय से चल रहे सूखे का दौर अब समाप्त होने वाला है। रविवार सुबह लोगों को उठने के बाद बर्फबारी व बारिश का नजारा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न केवल ऊंचे इलाकों में, अपितु मध्य व मैदानी सभी भागों में हिमपात और बारिश होने के आसार हैं और यह क्रम 3 दिनों तक बना रहेगा। राज्य के 8 जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावनाएं हैं।

शनिवार रात्रि से ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। 8 व 9 दिसम्बर को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं और लाहौल-स्पीति, चम्बा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी व वर्षा, जबकि सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी व हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावनाएं हैं। 10 दिसम्बर को राज्य के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है, जबकि 11 दिसम्बर से मौसम फिर से साफ व शुष्क रहेगा। 10 व 11 दिसम्बर को भाखड़ा बांध व बल्ह घाटी के जलाशय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में सुबह व देर रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार शाम को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ गई और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। ऊना में अधिकतम तापमान 25 डिग्री, राजधानी शिमला में 14.4 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 8.9, समधो में माइनस 2.9, कुकुमसेरी में माइनस 6.6 व कल्पा में माइनस 1.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और बिलासपुर व मंडी में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!