कपरेट मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. नियुक्त

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Mar, 2023 07:22 PM

shimla ritesh chief minister osd

प्रदेश सरकार ने रितेश कपरेट को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ओ.एस.डी. (राजनीतिक मामले) नियुक्त किया है। कपरेट कांग्रेस के केंद्रीय संगठन और प्रादेशिक संगठन के साथ-साथ सरकार का सामंजस्य देखेंगे तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री के साथ...

शिमला (राक्टा): प्रदेश सरकार ने रितेश कपरेट को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ओ.एस.डी. (राजनीतिक मामले) नियुक्त किया है। कपरेट कांग्रेस के केंद्रीय संगठन और प्रादेशिक संगठन के साथ-साथ सरकार का सामंजस्य देखेंगे तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री के साथ तालमेल देखेंगे। रितेश मूल रूप से शिमला जिले से संबंध रखते हैं। उन्होंने कांग्रेस छात्र विंग एन.एस.यू.आई. से राजनीति की शुरूआत की थी। जब राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस संगठन में चुनाव के तहत नियुक्तियों की शुरूआत की गई, तब कपरेट युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुनकर आए। गौरतलब है कि उस दौरान युवा संगठन में चुनकर आए अन्य प्रतिनिधि अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, रघुवीर सिंह बाली और आशीष बुटेल पहले से ही सरकार का मुख्य हिस्सा हैं।

इसी कड़ी में कपरेट का नाम भी जुड़ गया है। कपरेट 40 वर्ष की अल्पायु में ही जिला शिमला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी बने थे। रितेश मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू जब चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष थे, उस समय कपरेट प्रदेश महासचिव के रूप में उनके साथ अटैच थे तथा अध्यक्ष के सारे प्रदेश में कार्यक्रम को-ऑर्डीनेट करते थे। कपरेट को मुख्य तौर पर संगठन का व्यक्ति माना जाता है। कांग्रेस संगठन के विभिन्न विंग्स में लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह कार्यभार सौंपा गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!