Shimla: राजेंद्र राणा के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे CM के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, प्रैसवार्ता में दी जानकारी

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Apr, 2026 06:56 PM

shimla rajendra rana defamation suit

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के खिलाफ 2 से 3 दिनों के भीतर मानहानि का दावा किया जाएगा।

शिमला (राक्टा): भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के खिलाफ 2 से 3 दिनों के भीतर मानहानि का दावा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने मंगलवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि एक सोची समझी रणनीति के तहत प्रदेश सरकार और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है, जिसे किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। नरेश चौहान ने कहा कि पिछले दिनों उनके बेटे पर कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला कर उसे अगवा करने का प्रयास किया गया।

इस मामले में पुलिस ने संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बावजूद इसके इस मामले को जिस तरह कथित डील से जोड़कर राजनीतिक एंगल देने का प्रयास भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने किया है, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े व्यक्तियों से न वह कभी मिले है और न ही उनसे में से किसी को जानते है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश करने वाले पूर्व विधायक ने केवल सुर्खियां बटोरने के लिए उन पर कीचड़ उछालने का काम किया है।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि राजेंद्र राणा ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता कर जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से तथ्यहीन हैं। चौहान ने राणा से यह भी पूछा है कि संबंधित मामले में शामिल लोगों के साथ उनके क्या संबंध हैं। साथ ही वह यह भी बताएं कि क्या उन्होंने प्रैस कांफ्रैंस भाजपा प्रवक्ता के तौर पर की थी या निजी तौर पर। चौहान ने कहा कि किन-किन रास्तों से सफर कर राणा प्रदेश की राजनीति में आए हैं, उसे सब जानते हैं। नरेश चौहान ने कहा कि वह पिछले 25 वर्ष से अधिक समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे व उन्हें किसी संपत्ति विवाद से जोड़ना उनके खिलाफ भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र है, जो जल्द ही बेनकाब होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!