Shimla: स्नातकोत्तर परीक्षाएं शुरू, 36285 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Nov, 2026 07:26 PM

shimla postgraduate examinations

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) सहित प्रदेश भर में स्थापित परीक्षा केंद्रों में वीरवार से स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं शुरू होंगी।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) सहित प्रदेश भर में स्थापित परीक्षा केंद्रों में वीरवार से स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 52 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि विश्वविद्यालय परिसर में भी 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं के संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्र प्रमुखों को आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करवा दी गई है। इस बार इन परीक्षाओं में 36285 विद्यार्थी बैठेंगे। इसके तहत प्रथम सैमेस्टर की परीक्षाओं में 16317 विद्यार्थी, द्वितीय सैमेस्टर में 2482 विद्यार्थी, तृतीय सैमेस्टर में 15213 विद्यार्थी, चतुर्थ सैमेस्टर में 1858, 5वें सैमेस्टर में 394 और छठे सैमेस्टर में 21 विद्यार्थी बैठेंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि इस बार परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तिथि और समय का भी उल्लेख होगा। हालांकि अभ्यर्थियों को प्रतिदिन परीक्षा से संबंधित किसी भी बदलाव की जानकारी अपडेट करने के साथ उसकी पुष्टि भी करनी होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!