Shimla: लोगों को दिवाली में पटाखे फोड़ने पड़े महंगे, 10 लोग झुलसे

Edited By Jyoti M, Updated: 02 Nov, 2024 12:28 PM

shimla people had to pay a heavy price for bursting crackers on diwali

दीपोत्सव पर पटाखों व आतिशबाजी से 10 लोग झुलस गए, जिसमें एक 9 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। आई. जी.एम.सी. में 6 और डी.डी.यू. अस्पताल में 4 लोग पटाखों व आतिशबाजी के कारण झुलसने से उपचार के लिए आए हैं।

शिमला, (संतोष): दीपोत्सव पर पटाखों व आतिशबाजी से 10 लोग झुलस गए, जिसमें एक 9 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। आई. जी.एम.सी. में 6 और डी.डी.यू. अस्पताल में 4 लोग पटाखों व आतिशबाजी के कारण झुलसने से उपचार के लिए आए हैं। जानकारी के अनुसार राजधानी में लोगों को दीवाली में पटाखे फोड़ना महंगा पड़ गया है।

दीवाली की खुशियां मनाते समय 8 लोग अपने हाथ जला बैठे। इसमें एक 9 वर्षीय बच्चा भी शामिल है, जिसके हाथ के साथ चेहरा भी झुलस गया है। आई.जी.एम.सी. शिमला में जलने के कारण 6 लोग उपचार के लिए पहुंचे हैं। इसमें 9 वर्षीय बच्चे के चेहरे के साथ हाथ, 3 लोगों के हाथ झुलस गए। उधर, डी.डी.यू. अस्पताल शिमला में भी 4 लोग झुलसने के बाद उपचार के लिए आए हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!