राज्यपाल ने कुल्लू बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jul, 2022 07:36 PM

shimla kullu bus accident governor sad

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सोमवार को कुल्लू जिला के शैंशर के निकट हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने ईश्वर से मृतकों को आत्मिक शांति प्रदान करने की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना...

शिमला (ब्यूरो): राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सोमवार को कुल्लू जिला के शैंशर के निकट हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने ईश्वर से मृतकों को आत्मिक शांति प्रदान करने की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। माकपा नेता राकेश सिंघा व संजय चौहान ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए सड़कों की खस्ता हालत पर ङ्क्षचता जताई तथा सरकार से राज्य की सड़कों की दशा सुधारने की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उपाध्यक्ष हंस राज व सचिव यशपाल शर्मा ने भी सड़क हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के सैंज घाटी में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है, इस दुखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह व अनिरुद्ध सिंह, कांग्रेस नेता यशवंत छाजटा तथा नरेश चौहान ने कुल्लू जिला के सैंज घाटी के पास हुई एक बस दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि यह दर्दनाक हादसा सड़क की खस्ता हालत से हुआ है। इसलिए इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रभावित परिवारों को दी जाए 1-1 करोड़ की आर्थिक सहायता
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा व उपाध्यक्ष एस.एस. जोगटा ने कुल्लू बस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से हादसे में प्रभावित लोगों के परिवार को नौकरी देने तथा प्रत्येक मृतक के परिजन को 1-1 करोड़ रुपए और घायलों को 5 -5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!