Shimla: जयराम ने CM सुक्खू का पर साधा निशाना, 8 महीने में 43.4 प्रतिशत बढ़ा राजकोषीय घाटा : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Nov, 2026 08:26 PM

shimla jairam cm comment

सबसे ज्यादा पढ़-लिखकर बजट बनाने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सारे दावे हवा-हवाई हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला से जारी बयान में कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए चारों बजट उनके वित्तीय कुप्रबंधन और झूठ के...

शिमला (ब्यूरो): सबसे ज्यादा पढ़-लिखकर बजट बनाने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सारे दावे हवा-हवाई हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला से जारी बयान में कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए चारों बजट उनके वित्तीय कुप्रबंधन और झूठ के योद्धा होने की कहानी कहते हैं। प्रस्तुत चार बजटों ने मुख्यमंत्री की वित्तीय समझ, दूरदर्शिता और आर्थिक मामलों के प्रति गंभीरता की असलियत उजागर कर दी है। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में सरकार ने राजकोषीय घाटे का अनुमान 9,648 करोड़ रुपए रखा था, लेकिन महज 8 महीने के भीतर यह बढ़कर 13,836 करोड़ रुपए हो गया। यानी राजकोषीय घाटे में 4,188 करोड़ रुपए और लगभग 43.4 प्रतिशत की भारी बढ़ौतरी हुई, जबकि मुख्य बजट अनुमान के मुकाबले केंद्र सरकार द्वारा 2529 करोड़ रुपए अधिक दिए गए।

केंद्र ने सीसीएस के तहत 2229 करोड़ रुपए और सैंट्रल शेयर में 300 करोड़ रुपए अधिक देने के बाद भी यह स्थिति क्यों हैं। उन्होंने कहा कि यह सामान्य बजटीय संशोधन नहीं, बल्कि सरकार के वित्तीय अनुमानों और बजट नियोजन की विफलता का प्रमाण है। साथ ही यह आंकड़े मुख्यमंत्री के 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने वाले दावे से मेल नहीं खाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के वित्तीय अनुशासन और प्रबंधन का अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश सरकार का अनुपूरक बजट 40,461 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो मुख्य बजट का 69.01 प्रतिशत है।

जब अनुपूरक बजट ही मूल बजट के मुकाबले इतना बड़ा हो जाए तो मुख्यमंत्री के बजट बनाने से पहले किए जाने वाले अध्ययन और तैयारी के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर मूल बजट बनाते समय सरकार ने प्रदेश की आय, व्यय और देनदारियों का सही आकलन क्यों नहीं किया। साथ अपने दो बजटों में सुक्खू सरकार पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित राशि का केवल 75 प्रतिशत ही खर्च कर पाई। यानी विकास कार्यों के लिए रखी गई लगभग 25 प्रतिशत धनराशि खर्च ही नहीं हो सकी।

कमजोर वर्गों के हित प्रभावित होंगे
जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे भी गंभीर बात यह है कि सरकार ने प्रदेश के बुनियादी और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों के बजट में भारी कटौती की है। सामाजिक कल्याण के बजट में कटौती से जरूरतमंदों और कमजोर वर्गों के हित प्रभावित होंगे। वर्तमान में सरकार द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए घोषित की जा रही योजनाएं भी झूठा आश्वासन साबित होंगी।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!