Shimla: औद्योगिक पार्कों को दें शीघ्र मंजूरी, बद्दी-नालागढ़ रेल लाइन का हो विस्तार : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Aug, 2026 08:48 PM

shimla industrial park rail line expansion

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से राज्य में प्रस्तावित औद्योगिक पार्कों को जल्द मंजूरी देने और रेल नैटवर्क को सुदृढ़ करने का आग्रह किया है।

शिमला (संतोष): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से राज्य में प्रस्तावित औद्योगिक पार्कों को जल्द मंजूरी देने और रेल नैटवर्क को सुदृढ़ करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की तीसरी बैठक में शिमला से वर्चुअली भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने की।

मुख्यमंत्री ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के पहले चरण के तहत दो आधुनिक (प्लग-एंड-प्ले) औद्योगिक पार्क विकसित करने के प्रस्ताव केंद्र को भेजे हैं। इनमें ऊना जिला के बीटन गांव में 80 करोड़ रुपए की लागत से 75 एकड़ में और सोलन के नालागढ़ स्थित मझोली में 154.39 करोड़ रुपए की लागत से 150 एकड़ में औद्योगिक पार्क बनाने का प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने क्षेत्रीय आर्थिक विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए इन परियोजनाओं को जल्द स्वीकृति देने की मांग की।

राज्य में औद्योगिक विस्तार के लिए लॉजिस्टिक्स ढांचे को मजबूत करने पर जोर देते हुए सीएम सुक्खू ने केंद्र से बद्दी-नालागढ़ रेल लाइन के विस्तार की मांग भी उठाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर रेल कनैक्टीविटी से माल ढुलाई की लागत कम होगी, विनिर्माण इकाइयों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी और प्रदेश में निजी निवेश आकर्षित होगा। बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!