आई.जी.एम.सी. में डा. राहुल राव ने संभाला एम.एस. का कार्यभार

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Dec, 2022 07:17 PM

shimla igmc ms rahul rao

आई.जी.एम.सी. में डा. राहुल राव ने सोमवार को एम.एस. का अतिरिक्त  कार्यभार संभाल दिया है। दो दिन पहले ही सरकार ने एम.एस. के अतिरिक्त  कार्यभार को लेकर अधिसूचना जारी की थी।

शिमला (जस्टा): आई.जी.एम.सी. में डा. राहुल राव ने सोमवार को एम.एस. का अतिरिक्त  कार्यभार संभाल दिया है। दो दिन पहले ही सरकार ने एम.एस. के अतिरिक्त  कार्यभार को लेकर अधिसूचना जारी की थी। राहुल ने कहा कि आई.जी.एम.सी. में मरीजों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल मेंमरीजों के लिए जहां एक महीने में नई सी.टी. स्कैन मशीन लगाई जाएगी, वहीं पुरानी मशीनों को रिप्लेस किया जाएगा। इसके अलावा मरीजों और तीमारदारों के सोने के लिए भी व्यवस्था होगी। अस्पताल में कोविड टैस्ट के सैंपलों की जांच के लिए एक-एक आर.टी.पी.सी.आर. मशीन और ऑटोमेटेड आर.एन.ए. एक्सट्रैक्टर लगाया जाएगा। उनका कहना है कि अस्पताल में कुछ समय बाद सभी तरह की सुविधाओं को देखते हुए बदलाव होगा। आई.जी.एम.सी. में मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्क तों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!