Shimla: मुख्यमंत्री ने पांगी वासियों को समर्पित की करोड़ों रुपए की विकासात्मक परियोजनाएं

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Apr, 2025 07:48 PM

shimla chief minister developmental projects dedicated

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को जिला चम्बा के पांगी प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए करोड़ों रुपए लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को जिला चम्बा के पांगी प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए करोड़ों रुपए लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने किलाड़ में 3.75 करोड़ रुपए की लागत के कृषि विभाग के आवासीय कमरों, राजकीय उच्च विद्यालय लुज में 1.5 करोड़ लागत से बनने वाले अतिरिक्त कमरों, राजकीय उच्च विद्यालय मिंधल में 1.5 करोड़ की लागत के अतिरिक्त कमरों, किलाड़ में 2.13 करोड़ की लागत के मार्कीट यार्ड, किलाड़ में 49.42 लाख की लागत के राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के नए कार्यालय, 1.99 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र रेई तथा 1.99 करोड़ की लागत के स्वास्थ्य उप केंद्र हुडान का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 20.88 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन किलाड़, 5.62 करोड़ की लागत से निर्मित आई.टी.आई. भवन किलाड़, किलाड़ में 5.29 करोड़ की लागत से निर्मित बस स्टैंड, किलाड़ में 2.98 करोड़ की लागत से बस स्टैंड के लिए वैकल्पिक मार्ग और 19.83 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नागरिक अस्पताल किलाड़ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने किलाड़ में हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक के ए.टी.एम. का शुभारंभ किया तथा किलाड़ में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, कृषि उपज विपणन समिति चम्बा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, कांग्रेस नेता सुरजीत भरमौरी और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

पांगी पहुंचने पर सीएम का लोगों ने किया भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री सुक्खू का जिला चम्बा के दुर्गम क्षेत्र पांगी के किलाड़ पहुंचने पर पारंपरिक परिधान पहने स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा अपने मुद्दों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

निजी भूमि पर सौर परियोजनाएं लगाने के लिए ब्याज अनुदान देगी सरकार
मुख्यमंत्री ने किलाड़ में अपने संबोधन के दौरान स्थानीय लोगों को निजी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में 250 किलोवाट से एक मैगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने के लिए क्षेत्रवासियों को 5 प्रतिशत ब्याज उपदान देगी। अन्य क्षेत्रों में 250 किलोवाट से लेकर 1 मैगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए 4 प्रतिशत जबकि 1 मैगावाट से अधिक के संयंत्रों पर 3 प्रतिशत ब्याज उपदान देने का प्रावधान किया गया है।

महिला मंडल भवन के लिए 25-25 लाख देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने धरवास और लुंज में बनने वाले महिला मंडल भवन के लिए 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने लुंज में बन रहे एक अन्य महिला मंडल भवन के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए 3 महिला मंडलों को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!