Shimla: केंद्र से पुरानी मैनुअल फिटनैस जांच व्यवस्था को जारी रखने का किया आग्रह : अग्निहोत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Apr, 2026 10:30 PM

shimla centre old manual fitness check

कांगड़ा में कमर्शियल वाहनों की फिटनैस जांच को लेकर नई व्यवस्था पर विवाद गहराता नजर आ रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 के बाद केवल ऑटोमेटेड टैस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के माध्यम से फिटनैस जांच करने के भारत सरकार के...

शिमला (राजेश): कांगड़ा में कमर्शियल वाहनों की फिटनैस जांच को लेकर नई व्यवस्था पर विवाद गहराता नजर आ रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 के बाद केवल ऑटोमेटेड टैस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के माध्यम से फिटनैस जांच करने के भारत सरकार के निर्देशों से ट्रांसपोर्ट यूनियन और ट्रांसपोर्टरों में स्वाभाविक चिंता और असंतोष है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में फिलहाल सिर्फ एक एटीएस स्टेशन है, जिससे सभी वाहनों की फिटनैस जांच करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है, खासकर पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए 4 अप्रैल को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पुरानी मैनुअल फिटनैस जांच व्यवस्था को जारी रखने का आग्रह किया है।

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा के ट्रांसपोर्टरों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी जायज मांग को लेकर प्रतिबद्ध है, ताकि जिले में पर्याप्त संख्या में एटीएस स्थापित होने तक पुरानी व्यवस्था जारी रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान हालात में इस निर्णय को हिमाचल प्रदेश पर लागू करना व्यावहारिक नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!