Shimla: उत्तर क्षेत्र अंतर्राज्यीय व ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की टीम घोषित

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Aug, 2026 06:19 PM

shimla badminton championship

उत्तर क्षेत्र अंतर्राज्यीय एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 2 से 6 सितम्बर तक राजस्थान के भीलवाड़ा में किया जाएगा।

शिमला (अभिषेक): उत्तर क्षेत्र अंतर्राज्यीय एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 2 से 6 सितम्बर तक राजस्थान के भीलवाड़ा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। पुरुष वर्ग में शिवांश, करण शर्मा, देवांश राणा, पार्थिव, करण चौधरी, प्रणव चंदेल व आर्या मैहता को हिमाचल की टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा महिला वर्ग में प्रज्ञा वर्मा, गरिमा वर्मा, यक्षिता सामरा, पाखी व सरगम ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।

इसी गर्ल्स वर्ग में प्रज्ञा वर्मा, गरिमा वर्मा, सरगम ठाकुर, अमृता ठाकुर व ताश्वी गुप्ता को हिमाचल की टीम में शामिल किया गया है, जबकि ब्वायज वर्ग में देवांश राणा, शिवांश राणा, तनमय ठाकुर, प्रियांश भारद्वाज और वरुण रघुवंशी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के साथ सन्नी पपटा कोच तथा दातुल चौहान मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रमेश ठाकुर ने कहा कि उत्तर क्षेत्र अंतर्राज्यीय एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिमाचल के चयनित खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है और राज्य की टीम विभिन्न वर्गों में पदक के लिए चुनौती पेश करेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!