BA Final Year Result: धनेटा कॉलेज की अंजलि ने किया टॉप, मैरिट सूची में लड़कियों का दबदबा

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jul, 2024 07:44 PM

shimla ba result

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सोमवार को बीए तृतीय वर्ष का रिजल्ट घोषित किया है। यह रिजल्ट 92.82 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 18564 छात्र बैठे थे, जिनमें से 15724 छात्र पास हुए हैं।

शिमला (प्रीति): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सोमवार को बीए तृतीय वर्ष का रिजल्ट घोषित किया है। यह रिजल्ट 92.82 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 18564 छात्र बैठे थे, जिनमें से 15724 छात्र पास हुए हैं। अप्रैल 2024 में यह परीक्षा ली गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी मैरिट सूची में लड़कियों का दबदबा रहा है। टॉप-12 में 10 छात्राएं शामिल हैं। इस दौरान डिग्री कालेज धनेटा हमीरपुर की अंजलि देवी ने 9.05 सीजीपीए लेकर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। स्वामी विवेकानंद डिग्री कालेज घुमारवीं बिलासपुर के रक्षित ने 8.99 सीजीपीए लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि डिग्री कालेज सराज लंबाथाच मंडी की कविता ने 8.96 सीजीपीए लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

इसके अलावा मैरिट सूची में एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर की मनीषा कुमारी 8.89 सीजीपीए लेकर चौथे स्थान पर रही है। बिलासपुर डिग्री कालेज जुखाला के अंकित ने 8.85 सीजीपीए लेकर पांचवां स्थान हासिल किया है। डिग्री कालेज संजौली की आस्था ने 8.83 सीजीपीए लेकर छठा स्थान लिया है। मेहर चंद महाजन डीएवी कालेज कांगड़ा की कृतिका ने 8.82 सीजीपीए लेकर सातवां स्थान, डिग्री कालेज करसोग मंडी की पल्लवी ने 8.81 सीजीपीए लेकर आठवां स्थान, डिग्री कालेज सराज लंबाथाच की विद्या भारती, जीजीडीएसडी कालेज राजपुर पालमपुर की प्रिया वर्मा, डिग्री कालेज बंगाणा की इशिता धीमान ने 8.78 सीजीपीए लेकर नौवां व डिग्री कालेज करसोग की आंचल ने 8.77 सीजीपीए लेकर दसवां स्थान हासिल किया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!