कुर्सी से बांधकर कधों पर बिठाकर, पैदल चल गर्भवती को पहंचाया अस्पलात

Edited By kirti, Updated: 17 Feb, 2020 12:54 PM

seated on a stool and tied on a chair

हिमाचल प्रदेश में एक गर्भवती को कुछ महिलाओं ने पैदल चल अस्पलात पहुंचाया है। मामला कुल्लू जिले के सैंज घाटी का है। जहां दुर्गम क्षेत्र गाड़ापारली पंचायत के शाकटी, मरौड और शुगाड़ में आजादी के 72 साल भी सड़क सुविधा का अभाव है।

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में एक गर्भवती को कुछ महिलाओं ने पैदल चल अस्पलात पहुंचाया है। मामला कुल्लू जिले के सैंज घाटी का है। जहां दुर्गम क्षेत्र गाड़ापारली पंचायत के शाकटी, मरौड और शुगाड़ में आजादी के 72 साल भी सड़क सुविधा का अभाव है। गांव में गर्भवती महिला सुनीता (27) को इमरजेंसी में 18 किलोमीटर कुर्सी में बांधकर महिलाओ ने कंधों पर उठाकर बड़ी मशक्कत के 8 घंटे उठाकर निहारानी तक पहुंचाया। यहां से वाहन से फिर महिला को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह गर्भवती सुनीता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजन परेशान हो गए। इस दौरान उन्होंने गांववालों से मदद मांगी। लोगों ने कुर्सी पर डंडे बांधे और फिर गर्भवती को कंधों पर उठाया और अस्पताल तक पहुंचाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!