Una: कोलकाता-नंगल डैम गुरुमुखी एक्सप्रैस अब अम्ब-अंदौरा तक चलेगी, रेलवे ने तय की समयसारिणी

Edited By Kuldeep, Updated: 04 May, 2026 06:53 PM

kolkata nangal dam gurmukhi express to now run up to amb andaura railways final

जिला ऊना में रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कोलकाता-नंगल गुरुमुखी एक्सप्रैस ट्रेन को अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने का समय रेलवे बोर्ड द्वारा तय कर दिया गया है।

ऊना (मनोहर): जिला ऊना में रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कोलकाता-नंगल गुरुमुखी एक्सप्रैस ट्रेन को अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने का समय रेलवे बोर्ड द्वारा तय कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुमुखी एक्सप्रैस ट्रेन जो पहले कोलकाता से नंगल तक चलती थी अब यह ट्रेन जल्द ही शुक्रवार को अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर सायं 5:10 बजे पहुंचा करेगी और शनिवार सुबह 6:10 बजे यह ट्रेन अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना हुआ करेगी। इस ट्रेन के अम्ब-अंदौरा तक विस्तारित होने पर यात्रियों को अब नंगल डैम पर ट्रेन से उतरकर दूसरे माध्यमों से आगे जाने से छुटकारा मिलेगा। लम्बे समय से ऊना और अम्ब क्षेत्र के लोग कोलकाता से नंगल तक आने वाली इस ट्रेन को अम्ब-अंदौरा तक चलाए जाने की मांग कर रहे थे। ट्रेन के अम्ब-अंदौरा तक पहुंचने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। ट्रेन संख्या 12325 कोलकाता-अम्ब अंदौरा गुरुमुखी एक्सप्रैस ट्रेन वीरवार सुबह 07:40 बजे कोलकाता से रवाना होगी।

शुक्रवार को 16:05 बजे यह ट्रेन नंगल डैम पहुंचेगी और 16:15 बजे यहां से प्रस्थान करेगी। इसके बाद 16:35 बजे ऊना हिमाचल पहुंचेगी तथा 16:40 बजे आगे बढ़ेगी। 16:55 बजे चुरुडू-टकारला होते हुए यह ट्रेन 17:10 बजे अम्ब-अंदौरा स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 12326 अम्ब-अंदौरा-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रैस वापसी में शनिवार सुबह 06:10 बजे अम्ब- अंदौरा से रवाना होगी। 06:20 बजे चुरुड़ू-टकारला, 06:38 बजे ऊना हिमाचल पहुंचेगी और 06:43 बजे आगे चलेगी। 06:58 बजे नंगल डैम पहुंचकर 07:00 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को 14:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ऊना रेलवे स्टेशन मास्टर ओम प्रकाश ने बताया कि कोलकाता-नंगल डैम गुरुमुखी एक्सप्रैस को अम्ब-अंदौरा तक बढ़ाया जाएगा। इसकी समयसारिणी रेलवे के पास आ गई है। जैसे ही इसकी तिथि तय होगी तो यह ट्रेन अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक आएगी और यहीं से कोलकाता के लिए रवाना होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!