बारिश और बर्फबारी के बाद एसडीएम ने किया सुमदो काजा मार्ग का निरीक्षण

Edited By prashant sharma, Updated: 19 Oct, 2021 03:29 PM

sdm inspected sumdo kaza road after rain and snowfall

एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भारी बारिश और बर्फबारी के कारण सुमदो काजा मार्ग का निरीक्षण मंगलवार को किया। इस दौरान डीएसपी रोहित मृग पूरी और नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी भी मौजूद रहे।

शिमला : एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भारी बारिश और बर्फबारी के कारण सुमदो काजा मार्ग का निरीक्षण मंगलवार को किया। इस दौरान डीएसपी रोहित मृग पूरी और नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी भी मौजूद रहे। काजा से सूमदो मार्ग कई जगह से देर रात को बंद हो गए थे। इस कारण कई जगह से आवाजाही बाधित हो गई थी। सुबह ही मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया था। कई पर्यटक ताबो से काजा की तरफ आ रहे थे। एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने कई पर्यटकों से अपील की जो जहां है वही रुके। जब तक आवाजाही बहाल नहीं होती है। वही पर्यटकों का कुशल क्षेम जाना। ताबो होम स्टे के संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुमदो में फंसे लोगों से मिले और यातायात की स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!