HC के आदेशों पर अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा, 50 के कटे बिजली-पानी

Edited By Ekta, Updated: 17 Jul, 2019 04:53 PM

screws on illegal occupiers on hc orders

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नाहन शहर में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। बुधवार को शहर में करीब 55 मकानों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे गए। वहीं इसके बाद अगली प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ने...

नाहन (सतीश): हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नाहन शहर में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। बुधवार को शहर में करीब 55 मकानों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे गए। वहीं इसके बाद अगली प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई लगातार जारी है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि इस चरण में बिजली विभाग व आईपीएच विभाग के कर्मचारियों के साथ नगर परिषद मिलकर पुलिस की मौजूदगी में बिजली व पानी के कनेक्शन काट रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नाहन शहर में कई अवैध कब्जे नगर परिषद द्वारा गिराए गए। हालांकि कुछ लोगों द्वारा स्टे ऑर्डर लाए जाने के बाद अभी मकान गिराने पर रोक लगी हुई है, क्योंकि लोगों द्वारा दलील दी गई है कि उन्हें दूसरे मकानों में सामान शिफ्ट करने का अवसर दिया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!