Sirmaur: पुलिस ने जांच के लिए रोकी स्कूटी...तलाशी में मिला चिट्टा, 25 और 28 साल के 2 युवक गिफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 18 Apr, 2026 03:54 PM

scooty riders arrested with heroin

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नाहन पुलिस के डिटैक्शन सैल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

नाहन (आशु): जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नाहन पुलिस के डिटैक्शन सैल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने नाहन-कालाअम्ब रोड पर स्थित कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 6.80 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।

पुलिस के अनुसार डिटैक्शन सैल की टीम नियमित गश्त और नाके पर तैनात थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर वहां से गुजर रही एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली तो स्कूटी सवार दोनों युवकों के पास से नशीले पदार्थ (चिट्टा) की यह खेप बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शोएब खान (28) निवासी मकान नंबर 1111/4, अमरपुर मोहल्ला नाहन और अभिनव कश्यप (25) निवासी मकान नंबर 856/3, शिमला रोड (हाथी की कब्र), नाहन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आराेपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह हैरोइन कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशे के इस कारोबार के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को खंगालना है, ताकि नशा तस्करी के इस पूरे नैटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!