सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-तो क्या ऊना नामकरण से बन जाएगा सिंगापुर?

Edited By Vijay, Updated: 16 Oct, 2019 11:32 PM

satpal satti target on congress

तो क्या ऊना नामकरण से सिंगापुर बन जाएगा? भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने यह सवाल कांग्रेस के नेताओं से पूछा है। उन्होंने कहा कि एक नोटिफिकेशन से क्या कोई स्थल स्वयं ही विकसित हो जाता है।

ऊना (सुरेन्द्र): तो क्या ऊना नामकरण से सिंगापुर बन जाएगा? भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने यह सवाल कांग्रेस के नेताओं से पूछा है। उन्होंने कहा कि एक नोटिफिकेशन से क्या कोई स्थल स्वयं ही विकसित हो जाता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा नोटिफिकेशन की ही राजनीति की है। धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने के लिए कांग्रेस ने केवल कागजी नोटिफिकेशन ही जारी की थी जबकि वहां कोई काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि क्या नोटिफिकेशन से कोई शहर राजधानी का रूप धारण कर लेता है? कल को ऊना को सिंगापुर बनाने की नोटिफिकेशन कर दी जाए तो क्या वह सिंगापुर बन जाएगा? सत्ती ने कहा कि कांग्रेसी फर्जी नोटिफिकेशनें जारी करते हैं। धर्मशाला में कांग्रेस ने आखिर कागजी नोटिफिकेशन के अतिरिक्त किया भी क्या। कोई विकास कार्य बताए जो कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला में किया हो।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने का कार्य धूमल सरकार में हुआ था जब यहां क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हुआ। जब यहां कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच होता है तो पूरे विश्व में धर्मशाला का नाम रोशन होता है। धूमल और अनुराग की वजह से ही इस शहर को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली है। धूमल जब सीएम थे तो उन्होंने ही इस शहर को विकास की राह पर ले जाने के लिए अनेक प्रोजैक्ट शुरू किए थे। कांग्रेस तो केवल नोटिफिकेशन की ही राजनीति करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!