हिमाचली बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, अंतर्राष्ट्रीय वुशू कोच बनकर बढ़ाया मान

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2019 08:06 PM

sangeeta patial

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की बेटी संगीता पटियाल अंतर्राष्ट्रीय वुशू कोच बनकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही है। मंडी जिला मुख्यालय के पुरानी मंडी निवासी नरेश चंद और कुसुमलता की बेटी संगीता पटियाल ने हाल ही में 5 से 10 सितम्बर तक इटली में आयोजित...

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की बेटी संगीता पटियाल अंतर्राष्ट्रीय वुशू कोच बनकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही है। मंडी जिला मुख्यालय के पुरानी मंडी निवासी नरेश चंद और कुसुमलता की बेटी संगीता पटियाल ने हाल ही में 5 से 10 सितम्बर तक इटली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कोच प्रशिक्षण कोच में भाग लिया है। संगीता वर्तमान में देश के सबसे बड़े खेल प्रशिक्षण केंद्र पटियाला में वुशू की सहायक कोच के पद पर सेवारत हैं और उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों के अलावा अपने प्रशिक्षकों को भी दिया है। इससे पूर्व वर्ष 2009 में भी संगीता ने बुडा पोस्ट हंगरी में अंतर्राष्ट्रीय कोचिंग कोर्स किया था, जिसमें उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था।

अपनी मेहनत के दम रोशन करती रहूंगी देश व प्रदेश का नाम : संगीता

संगीता का कहना है कि वह अपनी मेहनत के दम पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश-प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी। संगीता ने मंडी शहर से वुशू का प्रशिक्षण हासिल किया और अब उनकी उड़ान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो गई है। संगीता अपनी इन सभी उपलब्धियों के लिए अपने माता-पिता, भाई-बहन, पति और भारतीय वुशू संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र बाजवा, सचिव सोहित अहमद, हिमाचल वुशू संघ के सचिव पीएन आजाद, रवि प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य कोच राष्ट्रीय खेल केंद्र पटियाला शंभु सेठ तथा अपने प्रथम कोच राजकुमार परमार एवं पूर्ण चंद का आभार व्यक्त किया है।

क्षत्रिय संघ सुंदरनगर करेगा सम्मानित

उधर, संगीता की इन उपलब्धियों को देखते हुए क्षत्रिय संघ सुंदरनगर ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। क्षत्रिय संघ के संस्थापक साहित्यकार संस्कृति कर्मी कृष्ण चंद्र महादेविया और जितेंद्र पहलवान का कहना है कि संगीता मंडी की बेटी है, उसकी इस उपलब्धि के लिए संघ उसे आने वाले समय में गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन कर सम्मानित करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!