Chamba: शादी से इंकार करने पर मंगेतर पर चाकू से हमला, गले में आई चोटें

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Apr, 2026 10:13 PM

salooni marriage refusal fiancé young woman attack

जिला चम्बा के सलूणी क्षेत्र में शादी से इंकार करने पर एक युवक ने अपनी मंगेतर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे युवती के गले में चोटें आई हैं।

सलूणी (शक्ति): जिला चम्बा के सलूणी क्षेत्र में शादी से इंकार करने पर एक युवक ने अपनी मंगेतर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे युवती के गले में चोटें आई हैं। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीमा देवी पुत्री अमर सिंह निवासी गांव डभियंड डाकघर और तहसील सलूणी जिला चम्बा की केवल पुत्र राज कुमार निवासी गांव पुखलौता डाकघर बणी, जम्मू-कश्मीर के साथ फोन पर बातचीत शुरू हो गई और बातचीत दोस्ती में बदल गई। इस दोस्ती को रिश्ते में बदलने के लिए दोनों ने शादी का फैसला लिया और अपने परिजनों को बताया। दोनों के परिजन शादी करने के लिए राजी हो गए और उनकी सगाई भी हो गई। केवल करीब एक हफ्ते से अपनी मंगेतर के घर में रह रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

उसके बाद लड़की ने अपने मंगेतर से शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों के बीच आपस में मनमुटाव चल रह था। बुधवार को लड़की के पिता अमर सिंह गांव में किसी काम के लिए गए थे जबकि माता भी घर पर नहीं थी। छोटी बहन पणिहारे से पानी लाने गई। घर पर केवल और सीमा देवी ही थे। सीमा देवी कपड़े धो रही थी। इस दौरान केवल ने शादी करने को लेकर बात की तो सीमा देवी ने इंकार कर दिया। दोनों की बहसबाजी बढ़ती गई और गुस्से में केवल ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। सीमा देवी की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता अमर सिंह और बहन प्रीति घर पहुंचे और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सलूणी ले गए।

साथ ही पुलिस को शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सलूणी के प्रभारी यशपाल पुलिस दल सहित नागरिक अस्पताल सलूणी पहुंचे और घायल लड़की सहित परिजनों के बयान दर्ज किए। डाक्टर अमन और मैडीकल स्टाफ ने घायल लड़की को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि चोट गंभीर न होने की सूरत में लड़की को दवाइयां दी गई जबकि पुलिस वीरवार को मैडीकल कालेज और अस्पताल चम्बा में ईएनटी विशेषज्ञ से जांच करवाएगी। हालांकि लड़की और परिजनों ने पुलिस को अपने बयान दे दिए हैं। पुलिस ने लड़की और परिजनों के बयान कलमबद्ध कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने लड़की और परिजनों के बयान के आधार और बीएनएस की धारा 118 (1) के तहत पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। कथित आरोपी से भी चौकी में पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!