चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर धंसी सड़क: रावी नदी में सड़क समाने का डर

Edited By Jyoti M, Updated: 30 Apr, 2026 12:22 PM

road sinks on chamba bharmour national highway

हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 'चनू की हट्टी' के पास एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस जाने का समाचार मिला है। बताया जा रहा है कि चनू की हट्टी के पास नेशनल हाईवे (NH) प्राधिकरण द्वारा सड़क को मजबूत करने के लिए डंगे (रिटेनिंग वॉल) का...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 'चनू की हट्टी' के पास एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस जाने का समाचार मिला है। बताया जा रहा है कि चनू की हट्टी के पास नेशनल हाईवे (NH) प्राधिकरण द्वारा सड़क को मजबूत करने के लिए डंगे (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण किया जा रहा था।

खुदाई के दौरान अचानक ऊपर से मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा दरक कर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय सड़क धंसी, वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गुरुवार सुबह सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। इस घटना के कारण सुबह 8 बजे से ही हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क बंद होने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

करीब तीन घंटे तक रास्ता बंद रहने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को हुई। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे और अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचे।

प्रशासन की कार्रवाई और बहाली

रास्ता बंद होने की सूचना मिलते ही एनएच मंडल चंबा की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। मलबे को हटाने और वैकल्पिक रास्ता तैयार करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सुबह 11 बजे मार्ग को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया।

रावी नदी में सड़क समाने का डर

सड़क खुलने के बावजूद खतरा अभी टला नहीं है। खुदाई वाली जगह पर जमीन अब भी धीरे-धीरे धंस रही है, जिससे सड़क का हिस्सा रावी नदी में गिरने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों और ड्राइवरों ने चिंता जताई है कि कच्ची सड़क पर भारी वाहनों का गुजरना जोखिम भरा हो सकता है।

वीरेंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता (NH मंडल, चंबा) का कहना है कि "चनू की हट्टी के पास सड़क का हिस्सा धंसने की खबर मिलते ही विभाग ने मशीनरी लगाकर सुबह 11 बजे तक मार्ग बहाल कर दिया था। हम प्रभावित हिस्से की निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही इसे पूरी तरह सुरक्षित कर लिया जाएगा।"

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!