तेज रफ्तार Car चालक ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत (Video)

Edited By kirti, Updated: 11 Aug, 2019 03:24 PM

मंडी जिला के सुंदरनगर के नेशनल हाईवे-21 पर हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार इस हाईवे पर हराबाग में सड़क किनारे चल रहे एक राहगीर को कार ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार बिलासपुर जा रही कार(HP-24 सी-0066 आई20 ) ने सड़क किनारे चल रहे राहगीर...

सुंदरनगर(नितेश सैनी): मंडी जिला के सुंदरनगर के नेशनल हाईवे-21 पर हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार इस हाईवे पर हराबाग में सड़क किनारे चल रहे एक राहगीर को कार ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार बिलासपुर जा रही कार(HP-24 सी-0066 आई20 ) ने सड़क किनारे चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगो की सहायता से सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। जहां से मामूली उपचार के बाद उसे मैडीकल कॉलेज नेरचौक रैफर किया गया।

मैडीकल कॉलेज में घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉकटरो ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। लेकिन स्वारघाट के समीप घायल ने दम तोड़ दिया। राहगीर को टक्कर मारने के उपरांत कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा मौके से कुछ दूरी पर दबोच कर कार सहित सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं सलापड़ पुलिस सहित सुंदरनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय किशन राम पुत्र अमर राम निवासी उतरांचल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक किशन राम के शव का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को हवाले कर दिया गया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए मृतक के बेटे चंदन ने कहा की कार चालक ने पिता को टक्कर मारी फिर मौके से फरार हो गया। उन्होंने पुलिस प्रसाशन से मांग की है कि टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल सुंदरनगर में करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं सुंदरनगर प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 10 हजार रूपए बतौर राहत राशि प्रदान की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!