रवि ठाकुर ने सोनिया गांधी व केंद्र सरकार को लिखा पत्र, नाइजीरिया में फंसे लाहौल-स्पीति के इंजीनियर की रिहाई की लगाई गुहार

Edited By Vijay, Updated: 15 Nov, 2022 10:07 PM

ravi thakur wrote letter to sonia gandhi and central government

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के इंजीनियर भीष्म की रिहाई को लेकर लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कांग्रेस कमेटी की चेयरमैन सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद प्रतिभा सिंह व केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

काजा (ब्यूरो): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के इंजीनियर भीष्म की रिहाई को लेकर लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कांग्रेस कमेटी की चेयरमैन सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद प्रतिभा सिंह व केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। अफ्रीका महाद्वीप के गिनी में पकड़े गए 16 भारतीय नाविकों में से एक हिमाचल के लाहौल-स्पीति के इंजीनियर भीष्म भी शामिल हैं। 3 महीने गिनी में हिरासत में रखने के बाद गत गुरुवार को इन नाविकों को नाइजीरिया के हवाले कर दिया गया था।

पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने पत्र में लिखा है कि पकड़े गए नाविकों में इंजीनियर भीष्म प्राण सिंह कटोच लाहौल के बरगुल गांव के रहने वाले हैं। रवि ठाकुर ने कहा कि गिनी से इन नाविकों ने इंटरनैट के जरिए भारत में अपने परिजनों से संपर्क कर हालात की जानकारी दी थी। भीष्म प्राण सिंह कटोच के पिता प्रताप कटोच सहित समस्त परिजन बहुत चिंतित हैं। रवि ठाकुर ने सोनिया गांधी व प्रतिभा सिंह से आग्रह किया कि इस मामले को विदेश मंत्रालय में उठाया जाए और जहाज व चालक दल के सदस्यों को तत्काल भारत लाने का प्रबंध करें।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!