Edited By Vijay, Updated: 14 Jan, 2022 07:36 PM
राजधानी शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र के तहत एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और बाद में उसका गर्भपात करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोप सुन्नी थाना क्षेत्र से संबंध रखने वाले 28 वर्षीय युवक पर लगा है।
शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र के तहत एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और बाद में उसका गर्भपात करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोप सुन्नी थाना क्षेत्र से संबंध रखने वाले 28 वर्षीय युवक पर लगा है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार आरोपी रोहित ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फांसा और उसके साथ दुराचार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब पीड़िता 2 माह की गर्भवती थी तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। आरोपी ने इसका खुलासा करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने यह पूरा वाकया अपने घरवालों के संज्ञान में लाया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर सुन्नी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे गिरफ्त में ले लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म व गर्भपात करने के आरोप में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा धारा 376, 313, 506 व पोक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here