राजमाता इना देवेश्वरी का हुआ सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Edited By prashant sharma, Updated: 21 Jan, 2021 04:45 PM

rajmata ina deveshwari cremated with respect

जिला कुल्लू के कुल्लू के राज परिवार के राजमाता इना देवेश्वरी का वीरवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वीरवार सुबह सुल्तानपुर स्थित राज महल में पुरोहितों के द्वारा सभी रीति-रिवाजों का निर्वाहन किया गया।

कुल्लू (संजीव जैन) : जिला कुल्लू के कुल्लू के राज परिवार के राजमाता इना देवेश्वरी का वीरवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वीरवार सुबह सुल्तानपुर स्थित राज महल में पुरोहितों के द्वारा सभी रीति-रिवाजों का निर्वाहन किया गया। वहीं उसके बाद सुल्तानपुर से होते हुए राज परिवार के द्वारा निर्वाह की जाने वाली परंपराओं का भी निर्वहन किया गया। इस दौरान जिला कुल्लू के अलावा अन्य जिलों से भी लोग इस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे। कुल्लू के भूतनाथ स्थित श्मशान घाट में राज परिवार की परंपराओं के अनुसार ही राज माता के पौत्र दानवेन्द्र सिंह के द्वारा अग्नि देकर दाह संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया गया । इस दौरान राजमाता के बड़े पुत्र एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पोत्र हितेश्वर सिंह व आदित्य विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। राजमाता इना देवेश्वरी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी और बुधवार शाम के समय उनका निधन हो गया। वहीं उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह सहित अन्य लोगों ने भी सांत्वना प्रकट की है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!