Sirmour: पिकअप से शराब की 140 पेटियां बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 19 May, 2026 09:43 PM

rajgarh pickup truck liquor recovered

पुलिस थाना राजगढ़ के तहत पुलिस चौकी यशवंत नगर ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।

राजगढ़ (नाहन) (आशु): पुलिस थाना राजगढ़ के तहत पुलिस चौकी यशवंत नगर ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। जानकारी के अनुसार प्रभारी पुलिस चौकी यशवंत नगर को सूचना मिली थी कि संदीप वर्मा नामक व्यक्ति पिकअप में सोलन की तरफ से नेरी पुल की ओर अवैध तरीके से शराब लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ठाकुर ढाबा, नेरी के पास नाकाबंदी कर उक्त पिकअप को रोका।

पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम संदीप वर्मा (30) निवासी गांव बजोग, डाकघर टाली भूज्जल, तहसील राजगढ़ बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें देसी शराब की 50 और अंग्रेजी शराब की 90 पेटियां बरामद हुईं। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस द्वारा लाइसैंस व परमिट मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस संबंध में थाना राजगढ़ में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!