राजगढ़ अस्पताल प्रकरण : पेट दर्द होने पर अस्पताल आई थी नाबालिगा, शौचालय में हो गया गर्भपात

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Apr, 2026 09:18 PM

rajgarh hospital minor toilet abortion

जिला सिरमौर के राजगढ़ स्थित सिविल अस्पताल के शौचालय से संदिग्ध अवस्था में भ्रूण मिलने का मामला प्रारंभिक जांच में एक नाबालिग किशोरी से जुड़ा पाया गया है।

राजगढ़/नाहन (आशु): जिला सिरमौर के राजगढ़ स्थित सिविल अस्पताल के शौचालय से संदिग्ध अवस्था में भ्रूण मिलने का मामला प्रारंभिक जांच में एक नाबालिग किशोरी से जुड़ा पाया गया है। पुलिस के अनुसार एक नाबालिग किशोरी पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान अस्पताल के शौचालय में उसका गर्भपात हो गया। घटना के बाद किशोरी अस्पताल से चली गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी ने एक युवक पर यौन शोषण का कथित आरोप लगाया है। हालांकि मामले की पुष्टि विस्तृत जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी। अस्पताल परिसर से बरामद भ्रूण को फोरैंसिक जांच के लिए भेजा गया है। भ्रूण की आयु को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि प्रारंभिक स्तर पर इसे लगभग 4-5 माह का बताया जा रहा है। वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामला नाबालिगा से संबंधित होने के कारण संवेदनशील है और इसकी जांच पूरी गोपनीयता के साथ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून के अनुसार पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!