बजट को आंकड़ों का मायाजाल कहने वाली कांग्रेस को रास नहीं आता विकास : राजीव बिंदल

Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2020 11:33 PM

rajeev bindal target on congress

कांग्रेस नेताओं ने जयराम सरकार द्वारा पेश किए बजट को नीरस कहा तो कुछ नेताओं ने आंकड़ों का मायाजाल बताया है। तो कुछ नेताओं ने बजट को खोखला कहा है। सच यह है कि कांग्रेस को विकास रास नहीं आता। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के...

नाहन (सतीश): कांग्रेस नेताओं ने जयराम सरकार द्वारा पेश किए बजट को नीरस कहा तो कुछ नेताओं ने आंकड़ों का मायाजाल बताया है। तो कुछ नेताओं ने बजट को खोखला कहा है। सच यह है कि कांग्रेस को विकास रास नहीं आता। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपने अंतर्मन में झांकने की जरूरत है। कम से कम जो सही हुआ है उसकी तो तारीफ करते। कांग्रेस जनता को बजट को लेकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि बजट में हर घर में नल देने, 100 नई एम्बुलैंस लाने के अलावा बजट में आम आदमी का ख्याल रखा गया है।

जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। नई कार्यकारिणी में धूमल गुट को तवज्जो न देने के मामले में ङ्क्षबदल ने कहा कि यह आरोप सही नहीं हैं। सभी जिलों को कार्यकारिणी में स्थान मिला है। पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। 68 विधानसभा क्षेत्रों में से चुने गए विधायकों और चुनाव में हारे उम्मीदवारों को कार्यकारिणी में रखा गया है।

राज्य सभा के लिए किसी नेता का नाम तय नहीं

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सभा के लिए किसी नेता का नाम तय नहीं हुआ है। जैसे ही सहमती बनेगी मीडिया को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। जल्द ही बूथ स्तर का डिजीटलाइजेशन कर दिया जाएगा और एक क्लिक पर तमाम बूथों की जानकारी उपलब्ध होगी। आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा मजबूत बूथ और कार्यकर्ताओं के बलबूते पर जीतेगी और पुराने सभी मिथक टूटेंगे। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मजबूत हैं तभी तो मैं पार्टी का अध्यक्ष हूं।

यह कोई सियासी उठा-पटक नहीं

विपिन परमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के मामले में नए राजनीतिक समीकरणों पर उन्होंने कहा कि यह कोई सियासी उठा-पटक नहीं है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर व आरआर शर्मा आदि उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि 15 व 16 को पांवटा में राज्य कार्यकारिणी की नई टीम की घोषणा की जा रही है। 1993 में भी भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा पांवटा में की गई थी। अब 27 साल बाद इतिहास दोहराया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!