Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Aug, 2026 02:38 PM

पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत शराब के नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार भटवारा गांव का दिनेश कुमार सोमवार दोपहर बाद नशे की हालत में गांव में हुड़दंग मचा रहा था।
Kangra News : पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत शराब के नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, भटवारा गांव का दिनेश कुमार सोमवार दोपहर बाद नशे की हालत में गांव में हुड़दंग मचा रहा था।
आरोपी अपने पड़ोसियों कल्पना देवी व रीता देवी को जान से मारने की धमकियां दे रहा था व मारपीट पर उतारू हो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या के आरोप में पहले ही 6 साल की सजा काट चुका है, जिसके चलते उसकी पड़ोसी महिलाएं डर गई व उन्होंने इस संबंध में लम्बागांव थाना में शिकायत दर्ज की।
वहीं, शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व दिनेश कुमार को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने की है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें