Edited By Vijay, Updated: 29 May, 2026 07:06 PM

हिमाचल प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनावों के बीच मंडी जिले के धर्मपुर विकास खंड से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाई स्कूल बनेहरडी में पोलिंग पार्टियों (चुनाव कर्मचारियों) के लिए खाना बना रही एक मिड-डे मील वर्कर प्रैशर कुक्कर फटने से बुरी तरह झुलस कर...
धर्मपुर (शर्मा): हिमाचल प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनावों के बीच मंडी जिले के धर्मपुर विकास खंड से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाई स्कूल बनेहरडी में पोलिंग पार्टियों (चुनाव कर्मचारियों) के लिए खाना बना रही एक मिड-डे मील वर्कर प्रैशर कुक्कर फटने से बुरी तरह झुलस कर घायल हो गई है। घायल महिला की पहचान रजनी देवी के रूप में हुई है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है।
इस बारे मिड-डे मील वर्कर्ज यूनियन संबंधित सीटू की वर्तमान खंड प्रधान राणों देवी, पूर्व प्रधान चिन्त राम, सचिव सत्या देवी एवं सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मांग की है कि चुनाव आयोग और शिक्षा विभाग घायल वर्कर का ईलाज करवाएं और जब तक यह स्वस्थ नहीं हो जाती है तब तक उसे मेडिकल अवकाश प्रदान किया जाए।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यूनियन ने इस बारे पहले से ही पोलिंग पार्टियों के लिए खाना बनाने के आदेश का विरोध किया था जिसके बाद कुछ जिला के डिप्टी डायरैक्टरों ने इसे लागू नहीं किया है, लेकिन मंडी जिला में मिड-डे मील वर्कर ही खाना बना रहे हैं। इसी दौरान दूसरे चरण में पिछले कल यह दुर्घटना घट गई और महिला वर्कर बुरी तरह से घायल हो गई है।
हालांकि एसडीएम धर्मपुर ने उन्हें 5 हजार रुपए की फौरी राहत जारी कर दी है लेकिन वो नाकाफी है और उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा इसलिए प्रशासन उनके इलाज का पूरा खर्च वहन करे और इस तरह की घटनाएं होने पर मुआवजा देने के लिए नीति बनाएं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें