मणिमहेश यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, छोटी पानी की बोतलों और नमकीन के पैकेटों की बिक्री पर रहेगी रोक

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Aug, 2026 11:11 AM

preparations for the manimahesh yatra 2026 intensify

Manimahesh Yatra 2026 : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर गांव से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली...

Manimahesh Yatra 2026 : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर गांव से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने इस दौरान यात्रा मार्ग पर संचालित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से पर्यावरण संरक्षण तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनकर प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के अत्यंत संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के दृष्टिगत प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री न करें। इससे यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक कचरे की रोकथाम के साथ स्थानीय जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ेगा और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। साथ में उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मुकेश रेपस्वाल ने धनछो के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क तथा सुंदरसी से ऊपर ग्लेशियर पॉइंट की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रास्तों के निर्माण के लिए आवंटित निविदाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के भी कहा। उपायुक्त ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, ठहराव स्थलों, शौचालयों तथा कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने तथा मौसम की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, इसलिए बिना पंजीकरण के यात्रा न करें।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!