Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Jun, 2026 06:13 PM

Himachal News : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 18 जून, 2026 को 33/11 के.वी. उप केन्द्र ओच्छघाट से संचालित कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण...
Himachal News : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 18 जून, 2026 को 33/11 के.वी. उप केन्द्र ओच्छघाट से संचालित कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 18 जून, 2026 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 07.00 बजे तक जटोली, मझगांव, कोठों, कुन्दला, ज़ीरों प्वाइट, ओच्छघाट, नौणी का प्रागंण, नौणी का बाज़ार, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, पंडाह, थुरान एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अभियंता ने कहा कि इसी दिन शूलिनी विश्वविद्यालय, टटूल, मंझोली, क्यार, नगाली, नंदल, कालाघाट, दोलांजी, एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं आस-पास के क्षेत्रों में लोडिंग स्थिति की वास्तविकता के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्ही अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें