संगड़ाह के डुंगी गांव में दूसरे दिन भी बिजली गुल, ग्रामीणों ने जताया रोष

Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2024 02:52 PM

power cut

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव गांव डुंगी में शनिवार बाद दोपहर से रविवार को दूसरे दिन भी बिजली गुल रही।

संगड़ाह (नरेंद्र): सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव गांव डुंगी में शनिवार बाद दोपहर से रविवार को दूसरे दिन भी बिजली गुल रही। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने 2 दिन प्रचंड गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप्प होने के लिए विभाग की लापरवाही के प्रति नाराजगी जताई। इससे पूर्व शुक्रवार बाद दोपहर से शनिवार सायं तक पंचायत घर संगड़ाह के साथ के इलाके में भी बिजली गुल रही। सहायक अभियंता ददाहू कोमल शर्मा ने बताया कि शनिवार को डुंगी गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना उन्हें देरी से मिली। उन्होंने कहा कि आज ट्रांसफर बदलने का काम जारी है।

गौरतलब है कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता कार्यालय बंद किए जाने के बाद से यहां कोई स्थायी कनिष्ठ अभियंता तक नहीं है और आए दिन अघोषित पावर कट से लोग परेशान हैं। पिछले करीब डेढ़ साल से संगड़ाह-चाढ़ना 33 केवी लाइन बंद होना भी इलाके में बिजली संकट गहराने का एक मुख्य कारण है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!