नशे के खिलाफ पुलिस के हाथ लगी सफलता, व्यक्ति से 13.98 ग्राम चिट्टा और नकदी बरामद

Edited By Ekta, Updated: 18 Sep, 2019 11:56 AM

police success against drug addiction

सोलन में नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के चलते पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान (42) एक व्यक्ति से 13.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इतना ही नहीं आरोपी के पास से 15 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कंडाघाट...

सोलन: सोलन में नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के चलते पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान (42) एक व्यक्ति से 13.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इतना ही नहीं आरोपी के पास से 15 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कंडाघाट की टीम रात को गश्त कर रही थी। इसी दौरान कंडाघाट के समीप सामने से आ रहे पठानकोट निवासी शांता कुमार पर पुलिस को शक हुआ। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चिट्टा और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि एएसपी डॉ शिवकुमार शर्मा ने की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!