सब्जी व फल विक्रेताओं की दुकानों में पुलिस की दबिश, रेट लिस्ट जांचने से मचा हड़कंप

Edited By kirti, Updated: 04 Apr, 2020 11:11 AM

police raid in vegetable and fruit shops

सब्जी व फल विक्रेताओं की दुकानों में शनिवार को पुलिस ने दबिश दी और यहां लगाई गई रेट लिस्टों का ब्यौरा हासिल किया। पुलिस की इस कार्रवायी से सब्जी व फल विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और सभी अपनी रेट लिस्टें दुकानों के बाहर टांगने में जुट गए।

ज्वालामुखी (नितेश): सब्जी व फल विक्रेताओं की दुकानों में शनिवार को पुलिस ने दबिश दी और यहां लगाई गई रेट लिस्टों का ब्यौरा हासिल किया। पुलिस की इस कार्रवायी से सब्जी व फल विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और सभी अपनी रेट लिस्टें दुकानों के बाहर टांगने में जुट गए। डी.एस.पी. ज्वालामुखी तिलक राज शांडिल के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी मनोहर चौधरी, ए.एस.आई. बलदेव राज शर्मा, हैड कांस्टेवल यशपाल व अन्य पुलिस कर्मियों ने इन दुकानों में तय दामों से अधिक दाम वसूलने की लगातार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए ये कार्रवाई अमल में लाई। इस बीच पुलिस ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वह जिला प्रसाशन द्वारा रोजाना तय दामों पर ही सब्जियां व फल बेचे।
PunjabKesari

इस दौरान कोई भी दुकानदार यहां महंगे दामों पर सब्जियां या फल बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस प्रसाशन कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा। डीएसपी तिलक राज शांडिल ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों द्वारा लगाए गए दाम सही पाए गए हैं। हालांकि कुछेक दुकानों में दाम थोड़े आगे पीछे थे जिन्हें प्रसाशन द्वारा रोजाना जारी किए गए दामों की लिस्ट दी जा रही है ताकि वह उन्हीं दामों पर लोगों को फल और सब्जियां बेचे। दरअसल दुकानों में रेट लिस्टें लगवाना अनिवार्य है इसके वाबजूद कुछ दुकानदार रेट लिस्ट नहीं लगवा रहे हैं। जिसके खिलाफ पुलिस ने अब इन दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में सब्जी व फल विक्रेता लोगों से मुंह मांगे दाम वसूल रहे हैं। ऐसे में पुलिस अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्रवाई करने जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि शहर या ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी दुकानदार सब्जी व फल महंगे दामों पर बेचता हुआ पाया गया तो पुलिस इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।

PunjabKesari

शनिवार को ये रहे सब्जी व फलों के दाम
प्रशासन द्वारा जारी किए गए दामों के तहत शनिवार को शहर में आलू 25 रुपए व प्याज का दाम 40 रुपए रहा। इसी तरह टमाटर 35, लहुसन 149, अदरक 105, शिमला मिर्च 63, खीरा 21, मटर हरा 63, फूलगोभी 31, बन्द गोभी 17, बैंगन 42, कद्दू 28, मूली 17, पालक 17, हरी मिर्च 63, भिंडी 42, कटहल 70, करेला 44, फ्रासबीन 31, तोरी 63 व गाजर का दाम 31 रुपए रहा। इसी तरह फल में केला 67 रुपए दर्जन बिका। इसी तरह अनार 124 रुपय प्रतिकिलो, मौसमी 50, अंगूर 112, सेब कश्मीरी 99, पपीता 68, संतरा 81 व किन्नू का दाम 56 रुपए प्रतिकिलो रहा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!