Mandi: होटल में पुलिस की रेड, 22 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 04 Apr, 2026 12:04 PM

police raid in hotel smuggler from punjab arrested with heroin

मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर के सौली खड्ड स्थित एक होटल में छापेमारी कर पंजाब के एक व्यक्ति को 22 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मंडी (रजनीश): मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर के सौली खड्ड स्थित एक होटल में छापेमारी कर पंजाब के एक व्यक्ति को 22 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सदर पुलिस को शुक्रवार रात किसी मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि सौली खड्ड इलाके के एक होटल में ठहरे बाहरी राज्य के व्यक्ति के पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत होटल में दबिश दी और संबंधित कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से 22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हाकम सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव मटोरड़ा, डाकघर भादसोन, तहसील नाभा, जिला पटियाला (पंजाब) का निवासी है।

मंडी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सदर थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और मंडी में किसे सप्लाई करने वाला था। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!