Shimla: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दूसरे दिन 676 अभ्यर्थियों ने बहाया पसीना, 256 रहे सफल

Edited By Vijay, Updated: 28 Nov, 2026 05:32 PM

police constable recruitment

राजधानी शिमला में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दूसरे दिन शनिवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा शांतिपूर्ण तथा सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई।

शिमला (संतोष): राजधानी शिमला में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दूसरे दिन शनिवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा शांतिपूर्ण तथा सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। भर्ती के दूसरे दिन मैदान में उतरे कुल 676 अभ्यर्थियों ने अपना दमखम दिखाया, जिनमें से 256 अभ्यर्थी शारीरिक मानकों और दक्षता की कसौटी को पार कर अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं।

5 दिसम्बर तक चलेगी प्रक्रिया, कुल 9,151 अभ्यर्थी शामिल
शिमला जिला की यह पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया 27 नवम्बर से आरंभ हुई है, जो पुलिस लाइन्स भराड़ी (शिमला) में आगामी 5 दिसम्बर तक चरणबद्ध रूप से चलेगी। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में जिले के कुल 9,151 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,444 पुरुष और 2,707 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

भर्ती में बरती जा रही पूरी पारदर्शिता : एएसपी
शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापदंड परीक्षाओं को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के साथ-साथ मैदान में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए मौके पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एएसपी गौरव प्रीत सिंह ने बताया कि शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा के सफल संचालन को लेकर पहले से ही सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए थे और पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!