खाकी हुई शर्मसार, महिला से घिनौनी हरकत पर पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 16 May, 2020 07:22 PM

police constable arrested for this abusive behavior with woman

एक तरफ तो इस समय कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक पुलिस कर्मी ने पुलिस की किरकिरी करवा दी है। नेपाली मूल की एक महिला ने एक कांस्टेबल पर उसे जबरन अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुराचार करने का आरोप...

बिलासपुर (ब्यूरो): एक तरफ तो इस समय कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ  एक पुलिस कर्मी ने पुलिस की किरकिरी करवा दी है। नेपाली मूल की एक महिला ने एक कांस्टेबल पर उसे जबरन अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर बरमाणा थाना में कांस्टेबल के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाड़ी में जबरन किडनैप कर क्वार्टर में किया घिनौना

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह दिहाड़ी-मजदूरी करती है। उसके 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। उसका पति जिला के एक अन्य स्थान पर रहता है। एक बेटा उसके पति के साथ जबकि 3 बच्चे उसके साथ रहते हैं। गत शुक्रवार शाम एक पुलिस कांस्टेबल उसके क्वार्टर में आया। अजय नामक उक्त कांस्टेबल ने कहा कि वह उसे राशन देना चाहता है। उसने गाड़ी में रखा राशन लेने के लिए उसे अपने साथ आने को कहा। जब वह गाड़ी के पास पहुंची तो उसमें चालक पहले से बैठा था। कांस्टेबल अजय ने उसे जबरन गाड़ी में बिठाया और उसे घुमारवीं ले गए। घुमारवीं में क्वार्टर में ले जाकर उसने जबरन उससे दुराचार किया। बाद में गाड़ी चालक उसे घुमारवीं में ही छोड़ कर चला गया।

क्या बोले एसपी दिवाकर शर्मा

एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर बरमाणा थाना में आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है तथा आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!