बद्दी पुलिस ने 516 ग्राम अफीम के साथ दबोचा तस्कर

Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2024 11:19 PM

police arrest drug peddler with 516 gram opium

बद्दी पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान सुराज माजरा नजदीक शिव मंदिर गली के पास एक तस्कर को 516 ग्राम अफीम बरामद की है। मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने की है।

नालागढ़ (आदित्य): बद्दी पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान सुराज माजरा नजदीक शिव मंदिर गली के पास एक तस्कर को 516 ग्राम अफीम बरामद की है। मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम गश्त के दौरान सुराज माजरा के पास मौजूद थी, ऐसे में वहां पर एक व्यक्ति अपने हाथ में पॉलिथीन का लिफाफा उठाए हुए मौजूद था। पुलिस ने शक होने पर उसे व्यक्ति को आवाज लगाई लेकिन वह व्यक्ति पुलिस को देखकर ग्राऊंड की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम सोनू निवासी उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 516 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस संर्दभ में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है तथा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!