कड़ाके की ठंड में पाइप में रातें गुजार रहा ये शख्स

Edited By Vijay, Updated: 29 Dec, 2020 05:25 PM

person spending the nights in the pipe in the winter

सुंदरनगर नैशनल हाईवे-21 पर धनोटू में कड़ाके की ठंड में इन दिनों एक शख्स पाइप में रातें गुजार रहा है जिसकी तरफ अभी तक न तो प्रशासन की नजर पड़ी और न ही किसी समाजसेवी संस्था ने इसकी मदद की है।

सुंदरनगर (अंसारी): सुंदरनगर नैशनल हाईवे-21 पर धनोटू में कड़ाके की ठंड में इन दिनों एक शख्स पाइप में रातें गुजार रहा है जिसकी तरफ अभी तक न तो प्रशासन की नजर पड़ी और न ही किसी समाजसेवी संस्था ने इसकी मदद की है। यह शख्स यहां कई दिनों से रह रहा है और पाइप के पास ही एक डिस्पोजेबल प्लेट में कोई उसके लिए भोजन भी छोड़ गया है जो देखने में कुछ दिन पहले का लग रहा है। दिसम्बर माह की पड़ रही कड़ाके की सर्दी में यह शख्स यहां कैसे रातें गुजार रहा है, यह तो वही जानता होगा। कुल मिलाकर यह मामला मानवता को शर्मसार करने वाला है।
PunjabKesari, Pipe Image

बता दें कि सड़क के साथ रखे इस पाइप में जीवन बसर कर रहे इस शख्स पर किसी की नजर पड़ी तो उसने इसे कंबल आदि दिए हैं जिसमें वह जीवन यापन कर रहा है। स्थानीय निवासी तारा ठाकुर की नजर भी इस शख्स पर पड़ गई और उन्होंने धनोटू की समाजसेवी संस्था को बताकर सहयोग की अपील की है। गौर हो कि पुलिस को पहले भी जड़ोल से ऐसे ही खुले में रह रहा शख्स मिला था, जिसे पुलिस जवानों ने नहलाकर बाल कटवाए और अपने साफ  कपड़े भी दिए थे। सुंदरनगर डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि इसका पता लगाया जाएगा और संभव कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!