15 हजार नहीं लौटाए तो गाड़ी में Kidnap कर लिया व्यक्ति, 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2019 09:03 PM

person kidanp in car

आनी में पैसों के लेनदेन के लिए 2 लोगों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मात्र 15,000 रुपए के लेनदेन को लेकर यह वारदात हुई।

आनी: आनी में पैसों के लेनदेन के लिए 2 लोगों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मात्र 15,000 रुपए के लेनदेन को लेकर यह वारदात हुई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर शिकायतकर्ता के अधिकृत क्षेत्र में घुसने, रास्ता रोकने, साजिश व जान से मारने की धमकी का भी आरोप है। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार आनी में यह वारदात हुई है।

शिकायतकर्ता अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है। उसने एक व्यक्ति से 15,000 रुपए लिए थे। इसी को लेकर यह घटना हुई। आरोपियों ने उसे गाड़ी में बैठाया और उसके बाद गाड़ी को भगा ले गए। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!