व्यक्ति ने चंद्रभागा नदी में छलांग लगाकर दी जान, पुलिस का सर्च ऑप्रेशन शुरू

Edited By Vijay, Updated: 19 Oct, 2019 06:51 PM

person jump in river

पांगी घाटी में एक व्यक्ति द्वारा चंद्रभागा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त व्यक्ति की तलाश में चंद्रभागा नदी के किनारों पर सर्च ऑप्रेशन शुरू कर दिया है।

चम्बा: पांगी घाटी में एक व्यक्ति द्वारा चंद्रभागा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त व्यक्ति की तलाश में चंद्रभागा नदी के किनारों पर सर्च ऑप्रेशन शुरू कर दिया है। आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। युवक की पहचान अनिल कुमार (23) पुत्र मान सिंह निवासी कुरूहोती पंचायत किलाड़ के रूप में की गई है।

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि किस वजह से उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की है। शुक्रवार की शाम को घटी इस घटना के चलते शनिवार की सुबह एक बार फिर से पुलिस ने चंद्रभागा नदी के तटों पर सर्च ऑप्रेशन छेड़ दिया लेकिन जानकारी मिलने तक कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई थी। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा डॉ. मोनिका ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!