15 मील में उत्तराखंड के व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखे थे ये शब्द

Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2022 06:15 PM

person committed suicide

15 मील में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुंवर राणा (47) पुत्र नरेंद्र सिंह राणा निवासी गांव ढुंगी रुद्रप्रयाग पयालीधार उत्तराखंड के रूप में की गई है।

नग्गर (आचार्य): 15 मील में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुंवर राणा (47) पुत्र नरेंद्र सिंह राणा निवासी गांव ढुंगी रुद्रप्रयाग पयालीधार उत्तराखंड के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली उक्त व्यक्ति ने कमरें में फंदे लगा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो शव कमरे में फंदे से लटका पाया। वहीं टेबल पर रखा एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें उक्त व्यक्ति ने लिखा था कि मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं संभाल पाया, मुझे माफ करना। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के  मोबाइल से उसके परिवार के नंबर निकाल कर उन्हें फोन करके सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुंवर राणा पिछले लगभग 4 वर्षों से 15 मील में रह रहा था और नमकीन व ठंडा सप्लाई का काम करता था। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू भेज दिया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!